AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 January 2021

मिथाइल एल्कोहल विक्रय की दुकानों के जांच के निर्देश

 मिथाइल एल्कोहल विक्रय की दुकानों के जांच के निर्देश

खण्डवा 15 जनवरी, 2021 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने जिले के सभी एसडीएम, औषधी निरीक्षक व महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए है कि मिथाइल एल्कोहल के दुरूपयोग व जहरीली शराब के विक्रय की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मिथाइल एल्कोहल के विक्रय केन्द्रों पर सख्त नजर रखी जायें तथा समय समय पर इनकी जांच की जायें। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए है और नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब के विक्रय की सूचना मिले तो वे तत्काल अपने क्षेत्र के एसडीएम या पुलिस थाने या आबकारी निरीक्षक को इसकी सूचना दें। उन्होंने मिथाइल एल्कोहल के भण्डारण की जांच के लिए भी एसडीएम व आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment