AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

 जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं


खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - शासन के निर्देश अनुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे व अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। जनसुनवाई में कुल 96 आवेदकों ने उपस्थित अधिकारियों को अपने आवेदन दिए। प्राप्त आवेदनों में नगर निगम के 11, जनपद खण्डवा 9, पुलिस अधीक्षक, सामाजिक न्याय के 6-6, श्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व तहसीलदार छैगांवमाखन के 4-4, विद्युत विभाग के 3, लीड बैंक प्रबंधक के 2, पंधाना क्षेत्र के 5, पुनासा क्षेत्र के 17 व हरसूद क्षेत्र के आवेदकों के 6 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जनसुनवाई के दौरान जिन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण संभव नही था ऐसे आवेदकों को आवेदन के निराकरण की समय सीमा बता दी गई है तथा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जायेगा।  

No comments:

Post a Comment