AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 19 January 2021

अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि आज

 अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि आज

खण्डवा 19 जनवरी, 2021 - अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों के लिये 20 जनवरी 2021 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि छात्रवृत्ति के आवेदन भारत सरकार की नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल  www.scholarships.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते है। इसकी लिंक भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की वेबसाईट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है। छात्रवृत्ति हेतु केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। ऑफलाईन आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। शैक्षणिक संस्था की यह जिम्मेदारी है कि वह आवेदक का ऑनलाईन आवेदन पूर्ण रूप से निरीक्षण, परीक्षण करने के उपरान्त ही नियमानुसार पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन अपने सत्यापन के बाद अग्रिम स्तर के लिये अंतिम दिनांक 5 फरवरी 2021 तक फारवर्ड करना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment