AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 January 2021

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी का जन्मदिवस मनाया गया

 नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी का जन्मदिवस मनाया गया

खण्डवा 12 जनवरी, 2021 - नेहरू युवा केन्द्र,खण्डवा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी का जन्मोत्सव राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित करके स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रीमती पूजा कौशिक जिला युवा अधिकारी,नेहरू युवा केन्द्र,खण्डवा ने स्वामी विवेकानंद सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुये उन्होने बताया कि कम उम्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले स्वामी जी ने देश के साथ ही विदेशोे में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती पूजा कौशिक ने आगे बताया कि 12 जनवरी से 19 जनवरी  तक केन्द्र के माध्यम से राष्ट्रीय युवा दिवस, युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान रांगोली, चित्रकला, भाषण,वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारीे श्री आशुतोष तिवारी ने स्वामी जी के जीवन पर विस्तार से युवाओ एवं बच्चो से अपनी बात शेयर करते सवाल जवाब किये एवं विवेकानन्द जी के कुछ विषय प्रसंगो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रूची शर्मा ने भी अपने विचारो से उपस्थितजनो को अवगत कराते हुये युवाओ के विचार भी जाने।

No comments:

Post a Comment