ग्राम भूतनी, भिलाइखेड़ा व गोदवाड़ी में पेयजल योजनाओं का शुभारंभ
विधायक श्री दांगोरे ने किया भूमिपूजन
खण्डवा 10 जनवरी, 2021 - पंधाना विकासखण्ड के ग्राम भूतनी, भिलाइखेड़ा व गोदवाड़ी रैयत में रविवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का भूमिपूजन कर विधायक पंधाना श्री राम दांगोरे ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री मुकेश तन्वे व श्री नंद किशोर जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री अविनाश दिवाकर ने बताया कि ग्राम भूतनी की पेयजल योजना की लागत 91.75 लाख रूपये है, जबकि ग्राम गोंदवाड़ी रैयत की पेयजल योजना की लागत 107 लाख रूपये व ग्राम भिलाइखेड़ा की योजना की लागत 93.44 लाख रूपये है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अभी तक 404 ग्रामो की विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा चुकी है जिसमे से 274 नलजल योजनाओ की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त की जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment