‘‘प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना‘‘ से किसानों की समृद्धि के द्वार खुलेंगे
खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना किसानों की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करने वाली है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि नवीन कृषि विधेयकों और महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना से किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी। इनके लागू होने से अब किसान सिर्फ खेती ही नहीं करेंगे, उद्योग-धंधे स्थापित करने में भी समर्थ हो सकेंगे। अब किसानों को उनके गाँव की जमीनों का मालिकाना हक प्राप्त होने लगा है। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजनांतर्गत मालिकाना हक प्राप्त होते ही किसान और ग्रामीण विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हो जायेंगे। किसान खेती के साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ लेते हुए कृषिगत व्यवसाय और अन्य व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकेंगे। इस प्रकार से किसानों की आय में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी।
No comments:
Post a Comment