AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 January 2021

कोविड-19 टीकाकरण के लिए ड्राय रन 8 जनवरी को 3 केन्द्र पर होगा

 कोविड-19 टीकाकरण के लिए ड्राय रन 8 जनवरी को 3 केन्द्र पर होगा

खण्डवा 7 जनवरी, 2021 - कोविड-19 टीकाकरण के लिए 8 जनवरी को ड्राय रन आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ड्राय रन के आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारियांे के लिए निर्देश दिए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कोविड-19 के लिए बनाए गए 3 टीकाकरण केन्द्रों पर यह ड्राय रन कार्यक्रम आयोजित होगा। ये टीकाकरण केन्द्र मेडिकल कॉलेज खंडवा, रामनगर मिडिल स्कूल व ट्रामा सेंटर के सामने स्थित कमला नेहरू प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए है। कोविड-19 का ड्राय रन प्रातः 9 से 5 बजे तक आयोजित होेगा। 

No comments:

Post a Comment