AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 8 January 2021

मतदाता जागरूकता विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 9 जनवरी को होगी

 मतदाता जागरूकता विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 9 जनवरी को होगी

खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - खंडवा जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियो के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा रमेश कुमार सेन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता व्हाट्सएप पर आधारित पूर्णतया ऑनलाइन है तथा इसमें सहभागिता पूर्णता निःशुल्क है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इस संबंध में 9 जनवरी प्रातः 11ः30 बजे तक ऑनलाइन क्विज का प्रारूप लिंक जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट खंडवा द्वारा प्रेषित किया जायेगा। ऑनलाईन लिंक को प्राचार्य एवं शिक्षक के माध्यम से खंडवा जिले की समस्त शालाओं के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को प्रेषित कराया जावेगा। 

  बच्चों की सुविधा के लिए यह क्विज 9 जनवरी दोपहर 12 बजे से 12 जनवरी, 2021 शाम  5 बजे तक पूरे समय हल करने हेतु ऑनलाइन रहेगी। इस प्रतियोगिता में खंडवा जिले के समस्त शासकीय तथा अशासकीय विद्यालय  के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी सहभागिता कर सकते हैं। प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि यह क्विज बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित है इस क्विज में 30 प्रश्नों को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है सही उत्तर पर 1 अंक तथा गलत उत्तर पर 0 अंक दिया जाएगा इसमें किसी भी प्रकार का नकारात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। कुल 21 अंक प्राप्त करने वाले अर्थात 30 में से 21 प्रश्नों का सही उत्तर देने की स्थिति में प्रशस्ति प्रमाण पत्र पंजीकरण के समय दर्ज ई-मेल एड्रेस पर भेजे जायेंगे। 

सभी प्रश्नों को हल करने के बाद सबमिट ऑप्शन आएगा जिसे क्लिक करते ही आपको सही प्रश्नों की संख्या के अनुसार आपके प्राप्त अंकों का विवरण दर्शित होगा, उसके ठीक नीचे आपको सही प्रश्नों के हल भी मिलेंगे अतः आप सही या गलत उत्तर का परीक्षण भी कर सकते हैं। कृपया ध्यान देवें कि एक मोबाइल क्रमांक से तथा एक ईमेल आईडी से केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र ई मेल एड्रेस पर 7 दिवस में प्राप्त होगें। अतः अपना ई मेल एड्रेस सही लिखें। पृथक से प्रमाण पत्र दिए जाने का प्रावधान नहीं है। एक बार ऑनलाइन होने पर पावर कट या अन्य स्थिति में आप दोबारा उस ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर का उपयोग करके उसे चालू कर पाएंगे इसलिए पूर्व में तैयारी सुनिश्चित कर लें। प्रश्नों के उत्तर के सम्बंध  में क्विज मास्टर संगीता सोनवणे का निर्णय अंतिम होगा। किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु श्री संदीप जोशी नोडल अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9425086287 व संगीता सोनवणे क्विज मास्टर से उनके मोबाइल नम्बर 9406664856 पर संपर्क कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment