20 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला
खण्डवा 8 जनवरी, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों में आगामी 20 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह के शिविर हर माह नियमित रूप से आयोजित किए जायेंगे। संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. पवन कुमार शर्मा ने संभाग के सभी जिलों में रोजगार मेले व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से जिलेवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा जिले के लिए संयुक्त संचालक मण्डी बोर्ड इंदौर संभाग श्री चन्द्रशेखर वशिष्ठ को रोजगार मेला आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रोजगार मेला आयोजन के लिए संभाग स्तरीय नोडल अधिकारी अपर आयुक्त इंदौर संभाग श्रीमती रजनी सिंह को बनाया गया है।
No comments:
Post a Comment