शनिवार को 263 मरीजों की कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए गए
खण्डवा 9 जनवरी, 2021 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 1 मरीज को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 2178 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शनिवार को कुल 263 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 64040 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 60267 की रिपोर्ट निगेटिव तथा कुल 2270 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 29 एक्टिव केस है।
No comments:
Post a Comment