AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 January 2021

ध्रुपद केन्द्र भोपाल में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 21 जनवरी तक आमंत्रित

 ध्रुपद केन्द्र भोपाल में छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 21 जनवरी तक आमंत्रित

खण्डवा 14 जनवरी, 2021 - मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के अंतर्गत संचालित उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी की ओर से गुरू-शिष्य परम्परा के तहत धु्रपद गायन का प्रशिक्षण अकादमी के धु्रपद केन्द्र में दिया जायेगा। अकादमी ने प्रशिक्षण के लिये प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के लिये 21 जनवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये हैं। प्रशिक्षण की अवधि 4 वर्ष रहेगी। चयनित प्रतिभागी को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 3 हजार रूपये बतौर छात्रवृत्ति दी जायेगी। आवेदक की उम्र 16 से 25 वर्ष होनी चाहिए। भारत की संस्कृति में प्रतिष्ठित गुरू-शिष्य परम्परा के निर्वहन के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जायेगा। अधिक जानकारी अकादमी की वेबसाइट www.kalaacademymp.com या  https://www.facebook.com/kalamitrabpl/

 एवं अन्य माध्यम से डाउनलोड की जा सकती है। आवेदन पत्र की फोटो प्रतियाँ ए4 साईज भी स्वीकार की जायेंगी।

No comments:

Post a Comment