कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
खण्डवा 16 जनवरी, 2021 - कोविड-9 वैक्सीनेशन महा अभियान का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली से किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल परिसर में बी-ब्लॉक भवन में बनाये गये कोविड टीकाकरण केन्द्र का खंडवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया। इस शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री हरीष कोटवाले, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस.चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, प्रोफेसर डॉ. संजय अग्रवाल, जिला टीकाकरण अधिकारी अनिल तंतवार सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि टीकाकरण के लिए प्राथमिकता क्रम निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया जाएगा जिसमें मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हैं। इसमें सरकारी और निजी अस्पतालों के सेवाभावी चिकित्सक भी टीका लगवाएंगे। अगले क्रम में अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगेगा जिनमें राजस्वकर्मी, पुलिसकर्मी, नगरीय निकायों के कर्मचारी आदि शामिल हैं। पचास वर्ष की आयु से अधिक के नागरिकों तथा ऐसे नागरिकों जो पचास वर्ष से कम आयु के हैं, परंतु एकाधिक स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं, उनका टीकाकरण किया जाएगा। पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दोबारा टीका लगेगा। इसके पश्चात 14 दिन में एंटीबॉडी विकसित होगी। टीका लगने के 30 मिनट पश्चात तक आब्जर्वेशन किया जाएगा।
टीकाकरण केन्द्र के शुभारंभ के पष्चात् बी-ब्लॉक के टीकाकरण केन्द्र-1 पर प्रथम टीका वार्डबाय श्री अजय मालाकार को लगाया गया। इससे पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने अजय मालाकार का माल्यार्पण कर सम्मान किया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हर जिले में सबसे पहले छोटे कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए है, क्योंकि कोरोना से संघर्ष में छोटे कर्मचारियों ने भी डॉक्टर्स के साथ बराबरी से कार्य किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि इन केन्द्रों पर चार दिवस तक टीकाकरण होगा और एक केन्द्र पर प्रतिदिन 100-100 हितग्राहियों का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण के पूर्व कोविड वैक्सीन लगवाने आये हितग्राहियों का पंजीयन वेरीफिकेषन व तापमान जांच की गई और फिर उन्हें टीकाकरण प्रतीक्षा कक्ष में भेजा गया जहां से हितग्राहियों को बारी-बारी टीकाकरण कक्ष में भेजा गया टीकाकरण के पष्चात् निगरानी कक्ष में 30 मिनिट के लिए रखा गया। सायं 4 बजे तक बी ब्लॉक वन में 51 एवं बी-2 में 44 तथा छैगांवमाखन में 73 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया।
इन्हें लगाया गया कोविड वैक्सीन
टीकाकरण केन्द्र क्रमांक 1 में अजय मालाकार को सबसे पहला टीका लगाया गया। इसके बाद सी.एम.एच.ओ. डॉ. डी.एस.चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, निजि चिकित्सक डॉ. षिरीष डिंगरे, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पवार, प्रोफेसर डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. राकेष रेवारी, डीआईओ डॉ. अनिल तंतवार डॉ. अतुल माने, डॉ. अंजनी जायसवाल, डीएचओ डॉ. एन.क.े सेठिया, डॉ.कृष्ण वास्केल, शिवांगी राजपाली, डॉ. गुरमीत छाबड़ा ने भी टीका लगवाया। साथ ही टीकाकरण केन्द्र क्रमांक 2 पर सर्वप्रथम डॉ. बिजपालसिंह गौर, डॉ. द्वारका प्रसाद, डॉ. प्रिया कपूर, डॉ. नंदनी दीक्षित, डॉ. शैलेन्द्र चौहान, डॉ. अनिल मंगेषकर, डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. नजन अषाक, डॉ. रणजीत बडा़ेले, डॉ. सिद्धांत बडा़ेले, .डॉ. सौमित्र सेठिया का टीकाकरण केन्द्र-1 पर एएनएम श्रीमती मालती यादव, सुनंदा कनाड़े द्वारा तथा टीकाकरण केन्द्र-2 पर एएनएम षिवरानी यादव, मेघा तिवारी द्वारा टीकाकरण किया गया।
छैगांवमाखन में भी स्वास्थ्य कर्मियों को लगाये गए टीके
छैगांवमाखन में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र पर आयोजित कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम में दौरान जनपंद अध्यक्ष मंजुला जगताप, बीएमओ डॉ. इमरान शेख, सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। छैगावंमाखन में टीकाकरण केन्द्र पर एएनएम पिंकी मोरे एवं सुनिता पंचौरे द्वारा टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में बनाया गया है इस केन्द्र पर पहला टीका बीपीएम सतीष हल्दे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता चौहान, सिलोदा, संध्या सेन छैगांवमाखन, जमनाबाई, भारती बाई हरषवाड़ा, शेरा बाई सुरगांव राठौर, बीसीएम संगिता बिरला, फार्मा. अनोखी कलमे, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास नंदराम चौहान, लेखापाल दीपक दुबे आदि टीके लगवाये।




No comments:
Post a Comment