AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 16 October 2020

मतदान से पूर्व मतदाताओं का शारीरिक तापमान मापा जायेगा

 मतदान से पूर्व मतदाताओं का शारीरिक तापमान मापा जायेगा

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। सभी मतदान केन्द्रों के बाहर प्रतीक्षारत मतदाताओं का शारीरिक तापमान थर्मल स्केनर से मापा जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि जिन मतदाताओं का तापमान 36.1 से 37.2 डिग्री सेंटीग्रेट अर्थात 97 से 99 डिग्री फेरनहाइट से अधिक पाया जायेगा, उनका तापमान 10 मिनट के अंतर से पुनः लिया जायेगा। इसके बावजूद भी यदि तापमान निर्धारित सीमा से अधिक आता है तो ऐसे मतदाता को मतदान के अंतिम घंटों में मतदान करने दिया जायेगा। श्री सिंघाड़े ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रतीक्षारत मतदाताओं के तापमान मापने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment