AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 11 October 2020

त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए

 त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए

खण्डवा 11 अक्टूबर, 2020 - आगामी त्यौहारों के ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं अधिष्ठाता चिकित्सा महाविद्यालयों को निर्देश दिए है कि आगामी त्यौहारों के दौरान सभी को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं सेनीटाइजर का उपयोग सुनिश्चित किया जाये। आयोजन स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की व्यवस्था करायें तथा आयोजन स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाये।

No comments:

Post a Comment