मतदान व मतगणना सामग्री वितरण के लिए श्री सोलंकी नोडल अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं मतदान पश्चात सामग्री वापस प्राप्त करने तथा मतगणना के दिन टेबलों पर सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी.एस. सोलंकी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इनके सहयोग के लिए सहायक यंत्री श्री संजय कुरचानिया, एपीसी श्री एस.एस. सोलंकी व अर्जुन सिंह राजपूत तथा महेन्द्र आसवानी व रमेश सिसौदिया की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment