AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 15 October 2020

मांधाता उप निर्वाचन के प्रेक्षक श्री सेमवाल का खण्डवा आगमन हुआ

 मांधाता उप निर्वाचन के प्रेक्षक श्री सेमवाल का खण्डवा आगमन हुआ

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 के बेच के अधिकारी श्री हरीचंद सेमवाल को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री सेमवाल गुरूवार शाम को खण्डवा पहुंचे तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े से चर्चा कर उप निर्वाचन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। 

इससे पूर्व प्रेक्षक श्री सेमवाल ने गुरूवार को मांधाता क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी श्री सी.एस. सोलंकी से पुनासा में मुलाकात कर उप चुनाव तैयारियों की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि कोविड-19 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये।  प्रेक्षक श्री सेमवाल का मोबाइल नम्बर 8815265061 है। श्री सेमवाल नर्मदानगर के वीआईपी रेस्ट हाउस में रहेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति मांधाता क्षेत्र में निर्वाचन से संबंधित कोई भी जरूरी सूचना देना चाहे तो श्री सेमवाल से नर्मदानगर के वीआईपी रेस्ट हाउस में व्यक्तिगत रूप से भेंटकर या मोबाइल नम्बर पर चर्चा कर दे सकता है। प्रेक्षक श्री सेमवाल के लायजनिंग अधिकारी के रूप में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को नियुक्त किया गया है, श्री गुप्ता का मोबाइल नम्बर 9425046811 है।

No comments:

Post a Comment