AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 October 2020

कोविड से बचाव हेतु प्राप्त सामग्री के सत्यापन के लिए समिति गठित

 मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन

कोविड से बचाव हेतु प्राप्त सामग्री के सत्यापन के लिए समिति गठित


खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 -  मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आयोग द्वारा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में निर्वाचन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान को जिला नोडल अधिकारी बनाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि जिले में कोविड-19 से बचाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जो सामग्री प्राप्त होगी, उसे सेम्पल से मिलान कर निर्धारित संख्या में सामग्री प्राप्त करने व उनके तकनीकी मानक एवं निर्धारित संख्या के परीक्षण के लिए समिति का गठन किया गया है। इस समिति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान श्री एस.के. भालेराव, जिला कोषालय अधिकारी श्री ललित परमार एवं जिला पेंशन अधिकारी श्री आर.एस. गवली को शामिल किया गया है।  

No comments:

Post a Comment