AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 October 2020

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में शिविर सम्पन्न

 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में शिविर सम्पन्न


खण्डवा 10 अक्टूबर, 2020 - विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय खंडवा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी जुगतावत के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डॉक्टर संजय इंगले मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा सभी मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरण की गई। जिला चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीजों एवं उनके रिश्तेदारों एवं जनमानस में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार के पेंपलेट वितरण किए गए। तत्पश्चात वेबीनार जूम एप द्वारा जिले के सभी ब्लॉक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सी एच ओ एवं स्टाफ नर्सों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया। शिविर में कुल 21 महिलाएं,  पुरुष 35 सहित कुल 56 लोगों का इलाज किया गया। सिविल सर्जन द्वारा शिविर में आए हुए मरीजों से मानसिक रोग संबंधी बीमारियों का उपचार लेने के लिए संदेश दिया गया। साथ ही डिप्रेशन बेचौनी में रहना, किसी कार्य में मन नहीं लगना, नींद कम या ज्यादा आना चिंता एवं घबराहट होना यादाश्त की कमी होना, बहकी बहकी बातें करना, अत्यधिक जिद्दी होना, सिरदर्द बने रहना और जल्दी थकान महसूस करना डर लगना अकेले बड़बड़ाना गुस्सा आना, अजीब व्यवहार करना बच्चों की मानसिक समस्याएं जैसे पढ़ाई में कमजोर होना उदासी बने रहना सहित इत्यादि लक्षण होने पर उपचार करने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment