श्रम विभाग द्वारा मजदूरी की नई मासिक और दैनिक दरें घोषित
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2020 - श्रमायुक्त मध्यप्रदेष द्वारा स्वीकृत नई दरों के आधार पर खण्डवा जिले के लिए उच्च कुषल, कुषल, अकुषल व अर्द्धकुषल श्रमिकों के लिए नई दरें घोषित की है। ये दरें विभिन्न कार्यालयांे में नियुक्त श्रमिकों के लिए 1 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि के लिए घोषित की गई है। मासिक एवं दैनिक वेतन की पुनरीक्षित दरें घोषित की गई हैं। जिला श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा ने बताया कि श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर द्वारा जारी आदेश अनुसार 1 अक्टूबर से आगामी 31 मार्च तक के लिये अकुशल श्रमिकों को 8400 रूपये प्रति माह या 323 रू. प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। इसी तरह अर्द्धकुशल श्रमिकों को प्रति माह 9257 रूपये प्रतिमाह अथवा 356 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। कुशल श्रमिकों को प्रति माह 10635 रूपये प्रतिमाह अथवा 409 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। उच्च कुशल श्रमिकों को प्रति माह 11935 रूपये प्रतिमाह अथवा 459 प्रतिदिन दर से भुगतान किया जायेगा। इसके अलावा कृषि श्रमिक के लिए 228 रूपये प्रतिदिन अथवा 6826 रूपये प्रतिमाह मजदूरी की दर निर्धारित की गई है।
No comments:
Post a Comment