मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा के उपायों पर ध्यान दें
खण्डवा 16 अक्टूबर, 2020 - आगामी 3 नवम्बर को विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मांधाता क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदान सम्पन्न होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ एक-एक सेक्टर हेल्थ रेग्युलेटर की नियुक्ति करने के लिए भी कहा है। श्री सिंघाड़े ने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सेनेटाइजर, मास्क व ग्लब्स के साथ साथ प्राथमिक चिकित्सा सामग्री तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए बड़े आकार के टेंट की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए है।
No comments:
Post a Comment