AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 October 2020

आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णतः बंद रहेंगी

 आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णतः बंद रहेंगी

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2020 - नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णतः बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी, गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

No comments:

Post a Comment