AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 13 October 2020

कोरोना जांच हेतु मंगलवार कुल 134 नए सेम्पल भेजे गए

 कोरोना जांच हेतु मंगलवार कुल 134 नए सेम्पल भेजे गए

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2020 - मंगलवार को कुल 134 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 10 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1537 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 30833 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1666 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 28223 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इस तरह अब तक कुल 42 मरीजों की मृत्यु कोरोना के कारण हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment