रविवार को 11 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में रविवार रात को कुल 11 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, उनमें भवानी माता रोड वार्ड नम्बर 25 के 3 मरीज, शनि मंदिर के 2 मरीज तथा हाटकेश्वर वार्ड खण्डवा, बड़ाबम, पदम नगर, बंगाली कॉलोनी, जोशी मोहल्ला एवं नहाल्दा निवासी के 1-1 मरीज शामिल है।
No comments:
Post a Comment