AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 14 October 2020

कोरोना जांच हेतु बुधवार कुल 105 नए सेम्पल भेजे गए

 कोरोना जांच हेतु बुधवार कुल 105 नए सेम्पल भेजे गए

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2020 - बुधवार को कुल 105 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 17 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1570 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 31135 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1690 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 28389 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। इस तरह अब तक कुल 43 मरीजों की मृत्यु कोरोना के कारण हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment