रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
खण्डवा 12 जून, 2020 - नगर निगम खण्डवा, जिला प्रशासन एवं गवर्मेंट कॉलेज द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए है। प्रतियोगिता आयोजन के प्रभारी, तथा सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट ने बताया कि रंगोली के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता को बखूबी दर्शाया हैं, हर प्रतियोगी ने अपने स्तर पर सराहनीय प्रयास किया हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया था। इस प्रतियोगिता में खंडवा, पंधाना , छनेरा (नया हरसूद) के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अलीशा बंसल उम्र 24 वर्ष , द्वितीय स्थान पर महक सैनी उम्र 19 वर्ष, तृतीय स्थान पर सभ्यता सोनी उम्र 24 वर्ष, चतुर्थ स्थान पर रिया कुशवाह उम्र 15 वर्ष तथा पांचवा स्थान सुनीता शिशिर अग्रवाल उम्र 39 वर्ष ने हासिल किया। इन सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन से यह स्थान हासिल किया है। जिला प्रशासन ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा विजेताओं से संपर्क किया जाएगा।



No comments:
Post a Comment