AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 June 2020

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने गरीब परिवार की आर्थिक मदद की

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने गरीब परिवार की आर्थिक मदद की

खण्डवा 16 जून, 2020 - जिला प्रशासन द्वारा खण्डवा शहर के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हीं में से कब्रिस्तान रोड पर बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान एक वृद्ध महिला चन्द्रकला शिन्दे ने अपनी परेशानी बताई कि कन्टेन्मेंट क्षेत्र में रहने के कारण उसके परिवार का कोई भी सदस्य मजदूरी के लिए बाहर नही जा पा रहा है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और खाने पीने का सामान तक अब खत्म होने लगा है। महिला की आर्थिक परेशानी को देखते हुए वहां तैनात सपोर्ट टीम के कर्मचारियों ने सुश्री दीपमाला पटेल पटवारी, एस.के. राजगिर वनरक्षक, श्री राजेन्द्र काशिव सहायक ग्रेड-2 सहित अन्य कर्मचारियों ने कुछ कुछ धनराशि एकत्र कर महिला को घर गृहस्थी में उपयोग के लिए लगभग 600 रूपये की जरूरी राशन सामग्री एवं गैस सिलेण्डर रिफिल कराने के लिए नगद रूपये दिए।

No comments:

Post a Comment