AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 June 2020

वर्षा के पानी को ‘‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम‘‘ लगाकर संरक्षित किया जाये

वर्षा के पानी को ‘‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम‘‘ लगाकर संरक्षित किया जाये

खण्डवा 5 जून, 2020 - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वीडियों कान्फ्रेसिंग का आयोजन सदस्य सचिव श्रीमती गिरीबाला सिंह की अध्यक्षता में किया गया। वीडियो कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि नागरिकों को वर्षा ऋतु में अपने-अपने घरों के आस-पास या छत से अनावश्यक बहने वाले वर्षाजल को रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर जमीन के अंदर इस प्रकार समाहित किया जाए, जिससे कि भू-जल के स्तर में वृद्धि हो सके। श्रीमती सिंह ने वीडियों कान्फ्रेंसिंग में पंच-ज अभियान को वर्ष 2020 में संचालित किये जाने के निर्देश भी दिये, ताकि जल, जमीन, जंगल के संरक्षण की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने प्रवासी मजदूरों का लॉकडाउन के चलते जिले में वापसी होने पर मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्हें स्थानीय स्तर पर काम दिलाने के संबंध में जिला पंचायत से समन्वय हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्रदान किये गये। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त निर्देश के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा के अध्यक्ष श्री एल. डी. बौरासी के मार्गदर्शन में एवं श्री बी. एल. प्रजापति, सचिव के निर्देशन में शासन की पूर्व में संचालित योजना पंच-ज अभियान का पुनः संचालन किये जाने के प्रयास किये जायेंगे।

No comments:

Post a Comment