AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 June 2020

परिवहन कार्यालयों में अब सभी कार्य होंगे ऑनलाइन

परिवहन कार्यालयों में अब सभी कार्य होंगे ऑनलाइन

खण्डवा 16 जून, 2020 - प्रदेश के सभी जिला परिवहन कार्यालयों में सभी कार्य ऑनलाइन किये जाएंगे। समस्त प्रकार के कार्यों के लिये डिजिटल माध्यम से टेक्स एवं फीस ही स्वीकार की जाएगी। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण एवं लॉकडाउन के मद्देनजर परिवहन कार्यालय बंद किये गये थे। शासन के निर्णयानुसार 8 जून से अनलॉक की घोषणा के बाद परिवहन कार्यालयों में चरणबद्ध रूप से सेवायें आरंभ की जा रही हैं। जिसके तहत सभी प्रकार के कार्यों के लिये ऑनलाइन आवेदन लेना, केवल डिजिटल माध्यम से टैक्स एवं फीस जमा करना और नवीन वाहनों के पंजीयन आवेदन केवल वीआईडी के माध्यम से ही स्वीकार किये जाएंगे। नवीन लर्निंग लाईसेंस के आवेदन के लिये पूर्व आवंटित स्लॉट की तुलना में 50 प्रतिशत स्लॉट ही निर्धारित करना और वाहनों के फिटनेस जारी करने संबंधी आवेदन के लिये पूर्व आवंटित स्लॉट की तुलना में 70 प्रतिशत स्लॉट ही निर्धारित किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment