AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 17 June 2020

निजी पैथोलॉजी लेब संचालको की बैठक सम्पन्न

निजी पैथोलॉजी लेब संचालको की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 17 जून, 2020 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोषन कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न निजी पैथोलॉजी लेब्स के संचालको की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देष दिए कि पैथोलॉजी लेब में बुखार सर्दी खांसी की जांच के लिए जो मरीज आयंे, उनकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन जिला प्रशासन को भेजी जाये। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही कोरोना के संदिग्ध संक्रमित मरीजों की जल्दी पहचान कर उनका समय पर उपचार कराने के उद्देश्य से की जा रही है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान व सिविल सर्जन डॉ.ओ.पी. जुगतावत भी मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment