AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 June 2020

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस

कन्टेन्मेंट क्षेत्र में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस 

खण्डवा 9 जून, 2020 - अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने पोलिटेक्निक कॉलेज कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 कु. सोनम पदमे को कारण बताओ नोटिस जारी किए है, जो निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्र में सपोर्ट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। उन्होंने श्री पदमे से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment