AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 10 June 2020

पंधाना नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रशासनिक टीम गठित

पंधाना नगर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रशासनिक टीम गठित

खण्डवा 10 जून, 2020 - कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर पंधाना के लिए प्रशासनिक टीम का गठन किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि ये टीम पंधाना में बाहर से आये व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर उनकी कोविड-19 संबंधी जांच कराते हुये उन्हें होम क्वारेंटाइन में करना एवं 14 दिनों तक नजर रखेंगी। बाहर से आये व्यक्तियों के घरों को चिन्हित कर उनके घरों पर पोस्टर लगायेगी। यह टीम तहसील स्थित कन्ट्रोल रूम नम्बर 07320-237153 पर बाहरी व्यक्तियों की जानकारी देंगी। होम क्वारेंटाइन किये गये व्यक्तियों द्वारा पालन नही करने पर तत्काल सूचना देगी।
एसडीएम पंधाना श्री गुप्ता ने बताया कि यह टीम नगर में मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य कराना, नगर की दुकानों पर ग्राहकों के मध्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना, नगर में मेडिकल स्टॉफ को सहयोग प्रदान करने जैसे कार्य करेंगी। यह टीम कोरोना वायरस के संबंध में मुनादी, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाना, नगर में साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि साथ ही साथ नगर में किसी भी वर्ग के व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, खांसी, सांस फलना आदि कोरोना जैसे लक्षण होने पर सूचना तत्काल कन्ट्रोल रूम व मेडिकल टीम को प्रदाय करेंगी। एसडीएम पंधाना श्री गुप्ता ने बताया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतनें पर यदि नगर में कोरोना  संक्रमण फैलता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित टीम की रहेगी। 
जारी आदेश में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें पंधाना के वार्ड क्रमांक 1 में दैनिक वेतन भोगी श्री अनील ओसवाले व कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रवि वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 2 में स्थाई कर्मी श्री अनील बारसे व कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री सूरज कानडे, वार्ड क्रमांक 3 में दैनिक वेतन भोगी श्री संजय सांवले व श्री आयुष दुबे, वार्ड क्रमांक 4 में सहायक ग्रेड-3 श्री जुनैद खान व शिक्षक श्री मदनसिंह मोरे, वार्ड क्रमांक 5 में सहायक ग्रेड-3 श्री बोंदरसिंह डावर व शिक्षक श्री मनोज सरावगीर, वार्ड क्रमांक 7 मंे दैनिक वेतन भोगी श्री जफर खान व शिक्षक श्री विजय राठौर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 8 में दैनिक वेतन भोगी श्री शकील खां व शिक्षक श्री दिनेश पटेल, वार्ड क्रमांक 9 में दैनिक वेतन भोगी श्री रविन्द्र कुशवाह व शिक्षक श्री गोविन्द्र बेदकर, वार्ड क्रमांक 10 मं दैनिक वेतन भोगी श्री अविनाश एकले व शिक्षक श्री कडवा नकुल, वार्ड क्रमांक 11 में दैनिक वेतन भोगी श्री संतोष फुलमाली व शिक्षक श्री लखन राय , वार्ड क्रमांक 12 में शिक्षक श्री नंदलाल नीलकण्ठ व श्री हौसीलाल गोलकर , वार्ड क्रमांक 13 में दैनिक वेतन भोगी श्री विजयेन्द्र सिंह ठाकुर व शिक्षक श्री किशोर यादव, वार्ड क्रमांक 14 में दैनिक वेतन भोगी श्री कुलदीप गोयल व श्री पूर्णाशंकर पटेल तथा वार्ड क्रमांक 15 में दैनिक वेतन भोगी श्री दादूसिंह चौहान व शिक्षक श्री दिनेश इंदौरे की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment