हायर सेकेण्डरी की शेष परीक्षाएं 9 जून से
खण्डवा 5 जून, 2020 - हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2020 की शेष परीक्षाएँ 9 जून से दो शिफ्टों में प्रातः 9 से 12 बजे व दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जायेगी। समन्वयक संस्था प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि 9 जून को प्रातः पाली में रसायन विषय की व दोपहर पाली में भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित होगी। आगामी 10 जून को प्रातः पाली में पुस्तपालन विषय की व दोपहर पाली में व्होकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित होगी। जबकि 11 जून को केवल प्रातः पाली में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा 12 जून को प्रातः पाली मे व्यावसायिक अर्थशास्त्र व दोपहर पाली में पशुपालन व मुर्गीपालन विषय की परीक्षा, 13 जून को प्रातः पाली में राजनीति शास्त्र व दोपहर पाली में शरीर रचना क्रिया विज्ञान , स्टील लाइफ डिजाइन एवं व्होकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित होगी । दिनांक 15-06-2020 को प्रातः पाली में उच्च गणित विषय व दोपहर पाली में विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास व व्होकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा 16 जून को प्रातः पाली में अर्थशास्त्र विषय व दोपहर पाली में फसल उत्पादन विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
प्राचार्य श्री सेन ने बताया कि परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा मण्डल कि वेबसाइट पर जाकर भी अपनी परीक्षा दिनांक का मिलान कर सकते हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपनी परीक्षा की निर्धारित दिनांक को निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुँचने की अपील की है। श्री सेन ने बताया कि परीक्षा के सफल व सुरक्षित संचालन हेतु सभी प्राचार्यो , केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए है। सभी संस्था प्राचार्य अपने विद्यालय के स्टॉफ के माध्यम से प्रत्येक नियमित व स्वाध्यायी विद्यार्थी को टाइम टेबल की सूचना व्यक्तिगत रूप से देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार परीक्षा केंद्राध्यक्ष भी संस्था प्राचार्यों के माध्यम से यह सुनिश्चित करावंे की प्रत्येक विद्यार्थी को टाइम टेबल संबंधी सूचना प्राप्त हो जावे। सभी केंद्राध्यक्ष व संस्था प्राचार्य अपने विद्यार्थियों को घर से ही मास्क पहनकर आने हेतु निर्देशित करें , व उन्हे सूचना देवे की बगैर मास्क के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
मास्क पहनकर आयें परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्रों पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
सभी परीक्षा केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए गए है कि अपने केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर कुछ मास्क की व्यवस्था भी रखें, ताकि यदि कोई परीक्षार्थी मास्क पहनकर न आवे तो उन्हे वह मास्क उपलब्ध करवाया जा सके। प्रत्येक परीक्षा कक्ष के बाहर साबुन व सेनीटाइजर व पानी की व्यवस्था रखंे ताकि परीक्षा के प्रारम्भ होने के पूर्व , दौरान व पश्चात परीक्षार्थी अपने हाथ धो सके। परीक्षा केंद्र पर प्रसाधन कक्ष की भी नियमित अंतराल में साफसफाई करवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक केंद्राध्यक्ष अपने परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कर्मचारी व परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जावे। किसी भी कर्मचारी या परीक्षार्थी के शरीर का तापमान अधिक आने की स्थिति में शासन द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जावे। प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग मे लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुये सभी परीक्षार्थियों व स्टॉफ को परीक्षा समय के एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने हेतु सूचित करें। परीक्षा केंद्राध्यक्ष परीक्षार्थियों को अवगत करावे कि वे अपने - अपने घर से पानी की बोतल साथ मंे लावे तो सुविधा होगी , किन्तु यदि कोई परीक्षार्थी पानी की बोतल नहीं लाता है तो आवश्यकता पढ़ने पर उसे डिस्पोसेबल ग्लास में पानी दिया जावे, इस हेतु प्रत्येक केंद्र पर आवश्यक रुप से पर्याप्त मात्रा मंे डिस्पोसेबल ग्लास की व्यवस्था केंद्राध्यक्ष द्वारा की जावे ।
परीक्षा से पहले व बाद में परीक्षा कक्ष होंगे सेनेटाइज, सर्दी खांसी वाले छात्रों के लिए होगा अलग कक्ष
प्रत्येक पाली में परीक्षा के पूर्व व पश्चात परीक्षा कक्ष, टेबल-कुर्सी, परीक्षा कक्ष के खिडकियों व दरवाजों को आवश्यक रुप से सेनीटाइज करवाया जाए। सभी केंद्राध्यक्ष यदि किसी परीक्षार्थी को सर्दी, खांसी व अन्य कोई तकलीफ हो तो उनकी बैठक व्यवस्था किसी अन्य कमरे में करें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक आएसोलेशन कक्ष अनिवार्यतः बनाया जावे। श्री सेन ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जिन्होंने पहले की परीक्षा तो किसी अन्य जिले से दी थी किन्तु शेष परीक्षाएँ खंडवा जिले से देने हेतु 25 मई से 28 मई के मध्य ऑनलाइन आवेदन किया था, ऐसे विद्यार्थी अपने नवीन प्रवेश पत्र एमपी ऑनलाइन या मण्डल के मोबाइल ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रवेश पत्र में संस्था प्राचार्य या केंद्राध्यक्ष के हस्ताक्षर करवाने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे परीक्षार्थी अपने साथ में पुराना प्रवेश पत्र आवश्यक दस्तावेज के रूप में परीक्षा केंद्र पर ला सकते हैं। श्री सेन ने अन्य जिलों से विस्थापित ऑनलाइन आवेदन के आधार पर दिव्यांग परिक्षर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने के एक दिन पूर्व ही अपने लेखक की व्यवस्था कर संबन्धित दस्तावेज अपने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष के पास जमा करवा देवें , ताकि परीक्षा दिनांक को उन्हे कोई असुविधा न हो। ऐसे दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र सेंट जोंस उमावि खंडवा केंद्र क्रमांक 562034 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षा उनके टाइम टेबल के अनुसार दोपहर 2 से 5 के मध्य आयोजित होगी।
No comments:
Post a Comment