खण्डवा शहर के 3 कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए
खण्डवा 6 जून, 2020 - गत दिनों खण्डवा शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास के जिन 3 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया था, अब इन क्षेत्रों के मरीजों के संक्रमण मुक्त होने जाने के बाद इन 3 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए है, उनमें बंग्लादेश गली नम्बर-1, गवली मोहल्ला तथा जावर बस स्टेशन क्षेत्र शामिल है।
No comments:
Post a Comment