AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 6 June 2020

3 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

3 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये

खण्डवा 6 जून, 2020 - शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने खण्डवा में लवकुश नगर एवं सिविल लाइन क्षेत्र की न्यायाधीश कॉलोनी के पास के क्षेत्र को तथा ग्राम पंचायत सैयदपुर खैगांव के ग्राम खेगावड़ा को कन्टेमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार कन्टेन्मेंट क्षेत्र के सर्विलांस के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। जारी आदेश अनुसार खण्डवा शहर के लवकुश नगर एवं सिविल लाइन क्षेत्र के लिए इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम खण्डवा श्री संजीव पाण्डेय तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, तहसीलदार श्री प्रताप सिंह आगास्या, पुलिस अधिकारी सीएसपी श्री ललित गठरे तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को भी तैनात किया गया है। जबकि ग्राम खेगावड़ा क्षेत्र के लिए इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में एसडीएम पंधाना श्री राहुल गुप्ता तैनात रहेंगे। इनके साथ राजस्व अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार श्री विजय कुमार सैनानी, पुलिस अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय खण्डवा श्री के.पी. डेविड तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छैगांवमाखन श्री के.आर. कानूड़े को भी तैनात किया गया है।

No comments:

Post a Comment