गत 24 घंटों में जिले में हुई कुल 42 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 13 जून, 2020 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 42 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने बताया कि वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 17 मि.मी., हरसूद में 4 मि.मी. पंधाना में 14 मि.मी., पुनासा में 3 मि.मी. व खालवा में 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 8.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 222 मि.मी., हरसूद में 54 मि.मी., पंधाना में 90 मि.मी., पुनासा में 75 मि.मी. व खालवा में 77 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment