AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 April 2020

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा की

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा की

खण्डवा 11 अप्रैल, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के साथ शनिवार को मोघट थाने के पास सर्वे के कार्य में लगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की और उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के कार्य में लगी इन महिला कर्मचारियों को समय पर भोजन, पानी तथा संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जायें। उन्होंने कन्टेनमेंट क्षेत्र का दौरा कर वहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व स्वच्छता कर्मियों को सावधानी एवं पूरी सुरक्षा के साथ कार्य करने की समझाइश दी, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। 

No comments:

Post a Comment