AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 April 2020

स्वच्छता कर्मियों का नागरिक कर रहे हैं सम्मान

स्वच्छता कर्मियों का नागरिक कर रहे हैं सम्मान
कोई पहना रहा है माला, तो कोई तिलक लगाकर कर रहा है स्वागत

खण्डवा 8 अप्रैल, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम खण्डवा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो में प्रतिदिन सोडियम हाइपो क्लोराइड दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम का स्वच्छता दस्ता जब नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में सेनेटाइजेशन के लिए जाता है तो स्थानीय नागरिक लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता कर्मियों की मेहनत को सलाम करते हुए उनका सम्मान करते है। नगर निगम के स्वच्छता शाखा के प्रभारी अधिकारी श्री शाहीन खान ने बताया कि कोई स्वच्छता कर्मियों को मल्यार्पण कर सम्मानित करता है तो कोई तिलक लगाकर स्वच्छता कर्मियों का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम नगर निगम के वाहन से शहर के विभिन्न वार्डो में सोडियम हाइपो क्लोराइड दवाई का छिड़काव किया जाता है।
 श्री शाहीन खान ने बताया कि बुधवार को झोन क्र. 6 के अंतर्गत सुबह आनंद नगर वार्ड 50 में झुग्गी झोपड़ी, प्रणाम सिटी , बेडेकर कॉलोनी, विद्या नगर, आनंद नगर एक्ट्रेक्सन कॉलोनी, सेंट्रल वेयर हाउस व सिंगाजी नगर में पम्प द्वारा सेनिटाइज किया गया। इसके अलावा महात्मा गांधी वार्ड 46 व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड 39 में गांधी नगर, शिक्षक नगर, माधव नगर, स्लॉटर हॉउस के आस पास झुग्गी झोपड़ी व इंद्रा कॉलोनी में सेनिटाइज किया गया। साथ ही जवाहर गंज वार्ड 44 में सालम जमादार मार्ग, डॉ. भटनागर वाली गली, गोगादेव गली, बोरगांव कर गली, व चिडि़या मैदान में पम्प द्वारा सेनिटाइज किया गया। स्वच्छता दल द्वारा बुधवार को परदेशीपुरा वार्ड 45 में मस्जिद वाली गली, बेगम पार्क के आसपास का क्षेत्र, भारत गैस एजेंसी के पीछे का क्षेत्र, मिश्रा गली रामेश्वर टेकडा व बसोड़ मोहल्ले में पम्प द्वारा सेनिटाइज किया गया। महात्मा गांधी वार्ड 46, गांधी नगर में नाला गैंग द्वारा नालियों की सफाई करवाई गई तथा महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड 39 इंद्राकॉलोनी झुग्गी झोपड़ी, स्लॉटर के पास में नालियों की सफाई करवाई गई। श्री शाहीन खान ने बताया कि मछली बाजार मस्जिद से बजरंग चौक मुख्य रोड होते हुए कमल स्टेशनरी टैक्समो मोटर वाले की दुकान तक सैनिटाइज किया गया। घंटाघर बगीचे के चारों ओर के मुख्य मार्गोे को सेनिटाइज किया गया। 

No comments:

Post a Comment