AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 1 April 2020

बांगरदा का गायत्री स्वसहायता समूह तैयार कर रहा है सेनिटाइजर व मॉस्क

बांगरदा का गायत्री स्वसहायता समूह तैयार कर रहा है सेनिटाइजर व मॉस्क 

खण्डवा 1 अप्रैल, 2020 - जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु उपयोग में लाये जाने वाले मॉस्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वसहायता समूहों द्वारा सेनिटाइजर निर्माण का लायसेंस प्राप्त कर किया जा रहा है। पुनासा विकासखण्ड के ग्राम बांगरदा का गायत्री स्वसहायता समूह इन दिनों कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनिटाइजर के साथ साथ मॉस्क का निर्माण भी कर रहे है। समूह के द्वारा निर्मित सामग्री नगर पंचायत मूंदी के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है। सीएमओ मूंदी श्री संजय गीते ने बताया कि समूह द्वारा तैयार सेनिटाइजर व मॉस्क बेहतर किस्म का है तथा इसे नागरिकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment