स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कन्टेन्मेंट क्षेत्र में घर घर जाकर किया जा रहा हैं सर्वे
खण्डवा 17 अप्रैल, 2020 - खण्डवा जिले में कोरोना पॉजिटिव 32 मरीज पाए जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा कन्टेन्मेंट क्षेत्रों के घर घर में जाकर आवश्यक सर्वे किया जा रहा है तथा वहां रहने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि पंधाना क्षेत्र में 7 सर्वे दल बनाए गए, जबकि पाडल्या में 6, खिराला में 10, बोरगांव में 15, गुड़ी में 10 व कुमठी में 10 सर्वे दल बनाए गए है, जो कि घर घर जाकर ग्रामीणों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। इसके अलावा छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम दूगवाडा में 2 सर्वे दल बनाए गए है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि पंधाना में सर्वे दल द्वारा 575 घरों का सर्वे किया गया है, जबकि पाडल्या में 527, खिराला में 536, बोरगांव में 422, गुड़ी में 580 व कुमठी में 394 घरों का सर्वे कर परिवार के सदस्यों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वे दल द्वारा ग्राम दूगवाडा में 277 घरों का सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में सर्वे दल द्वारा 1057 घरों का सर्वे किया गया है।
No comments:
Post a Comment