AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 10 April 2020

शुक्रवार को 28 संदिग्ध मरीजों की आईं कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट

शुक्रवार को 28 संदिग्ध मरीजों की आईं कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट 

खण्डवा 10 अप्रैल, 2020 -  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि डॉ. योगेश शर्मा और डॉ. पंकज जैन की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। साथ ही खानशावली क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव मरीज के होम कॉन्टेक्ट वाले 14 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आज नेगेटिव आयी है। इसके अलावा 12 अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी आज निगेटिव आयी हैं। इस तरह आज कुल 28 जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि कोरोना संदिग्ध मरीजों के अब तक कुल 118 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए है, जिसमें से 76 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 71 रिपोर्ट नेगेटिव एवं 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। शेष 42 लोगों की रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

No comments:

Post a Comment