AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 21 March 2020

जिले में अन्य देशों से आये नागरिकों की नियमित रूप से जांच की जा रही

जिले में अन्य देशों से आये नागरिकों की नियमित रूप से जांच की जा रही

खण्डवा 21 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस के अंतर्गत जिले में अन्य कोरोना प्रभावित देशों से आये जिले के लोगों को होम कोरोन्टाइन शासन द्वारा प्राप्त सूची अनुसार किया जा रहा है। जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेष शर्मा ने बताया कि वर्तमान में गत 9 मार्च को जिले के डॉक्टर दम्पत्ति दुबई से लौटे है एवं भारत शासन द्वारा दुबई हेतु ट्रेवल एडवाइजरी 16 मार्च से लागू की जाकर वहां के लोगों को होम कोरोन्टाइन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। अतः डॉक्टर दम्पत्ति के संबंध में सोशल मीडिया में जो संदेश इन दिनों प्रसारित हो रहे है वो निराधार है। जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डॉ. शर्मा ने बताया कि 21 मार्च तक कुल 24 लोगों को खण्डवा में होम कोरोन्टाइन किया गया है। 

No comments:

Post a Comment