AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 17 March 2020

जिम, पुस्तकालय व मेरिज हॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद रखा जाये

जिम, पुस्तकालय व मेरिज हॉल जैसे सार्वजनिक स्थलों को बंद रखा जाये 
पुरातत्व संग्रहालय एवं स्मारक भी रहेंगे बंद 

खण्डवा 17 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस के संक्रमण से नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि मेरिज हॉल, जिम, सार्वजनिक पुस्तकालय, वॉटर पार्क व स्वीमिंग पूल को 31 मार्च तक के लिए बंद रखे जायें। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सार्वजनिक समारोह भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगे। इस दौरान धार्मिक समारोह व कार्यक्रम कम से कम आयोजित करने का आग्रह धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से किया गया है। आयुक्त, पुरातत्व विभाग श्री पंकज राग ने प्रदेश के सभी पुरातत्व संग्रहालयों एवं राज्य संरक्षित स्मारकों को भी आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में दर्शकों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

No comments:

Post a Comment