AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 19 March 2020

कोरोना वायरस संबंधी जागरूकता हेतु ब्लॉक लेविल अधिकारियों को दिया प्रषिक्षण

कोरोना वायरस संबंधी जागरूकता हेतु ब्लॉक लेविल अधिकारियों को दिया प्रषिक्षण

खण्डवा 19 मार्च, 2020 -  वर्तमान में विष्व में फैल रही नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रति जन सामान्य जागरूकता के लिए गुरूवार को शासकीय जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर खंडवा में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधकों, बीईई व बीसीएम को उन्मुखीकरण प्रषिक्षण दिया गया। ये अधिकारी अपने ब्लॉक स्तर के मास्टर टेªनर बनाये गए है तथा इनके द्वारा अपने अपने विकासखण्ड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा ओर आषा सहयोगी कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस जागरूकता के संबंध में प्रषिक्षण दिया जायेगा। गुरूवार को आयोजित प्रषिक्षण में महामारी विषेषज्ञ डॉ. योगेष शर्मा द्वारा प्रजेंटेषन के माध्यम से नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव कीे जानकारी दी । इस कार्य में लगे चिकित्सक पेरामेडिल स्टॉफ को स्वयं का बचाव करने के लिए किट का उपयोग कैसे करना उसकी विस्तृत जानकारी दी गई । 
      प्रशिक्षण में बताया गया कि विष्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगो से सावधानियां बरते को कहां है, कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथो को साबुन व पानी से धोये । खासते व छींकते समय नाक और मुहँ को ढकें, ढकने में प्रयोग किये गये टिषू पेपर को किसी बंद डिब्बे में डालें,  अधिक मात्रा में तरल पदार्थ व पौष्टिक आहार का सेवन करे, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, अनावष्यक यात्रा करने से बचे। संभावित रोगी के सम्पर्क में न आये, हाथ न मिलाये, गले न लगाये।  कोरोना वायरस के मुख्य लक्षणों में सर्दी-जुकाम, लगातार खांसी, तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ होती है तो तुरन्त नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें । प्रषिक्षण में बताया गया कि नोवल कोरोना वायरस से अनावष्यक डरने की आवष्यकता नहीं है, सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है । अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है। प्रषिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके सेठिया, डीपीएचएनओ श्रीमती अनिता शुक्ला, मीडिया अधिकारी वीएस मंडलोई मौजूद थे । 

No comments:

Post a Comment