जिला अस्पताल में साफ सफाई का विषेष ध्यान रखें, दवा वितरण व्यवस्था सुधारें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देष
खण्डवा 19 मार्च, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल का गुरूवार को भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं तथा सिविल सर्जन , मेडिकल कॉलेज के डीन सहित विभिन्न चिकित्सकों की बैठक लेकर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सुनिष्चित किया जाये कि जिला अस्पताल में मरीज व उनके परिजन एक ही स्थान पर अनावष्यक एकत्र न हो। इसके लिए दवा वितरण के लिए तथा पैथोलॉजी जांच के लिए एक से अधिक काउंटर बनाए जायें। महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए जायें तथा दवा वितरण के लिए मरीजो को टोकन जारी करें एवं दवा वितरण काउंटर के बाहर टेंट लगाकर मरीजों के बैठने की व्यवस्था करें, ताकि अपना नम्बर आने पर संबंधित मरीज काउंटर से दवा ले सके।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बैठक में कहा कि सभी महिला मरीजों के लिए औषधि वितरण के लिए लेडी बटलर अस्पताल में व्यवस्था करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री हिमांषु सिंह को अस्पताल में फोगिंग व साफ सफाई के साथ साथ अस्पताल परिसर में घास व झांडिया कटवाने के निर्देष भी दिए। साथ ही पेयजल के लिए नए अस्पताल भवन में और अधिक टेंकर भेजकर पानी की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सफाई स्टॉफ को निर्देषित किया जाये कि रैलिंग एवं ऐसे अन्य स्थानों जहां अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों के हाथ स्पर्ष होते है, वहां नियमित अंतराल से सोडियम हाइपो क्लोराइड का स्प्रे करायें तथा नियमित सफाई कराई जाये। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी को निर्देष दिए कि एक मरीज के साथ वार्ड में केवल एक ही अडेंडर को अंदर जाने की अनुमति दी जाये। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का स्प्रे रात्रि में या जल्दी सुबह कराया जायें। उन्होंने अस्पताल में बनाए गए आइसोलेसन वार्ड व क्वारेटाइन वार्ड में शुद्ध पेयजल, खाना, टायलेट व मनोरंजन के लिए आवष्यक व्यवस्था की जायें।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आवष्यक प्रषिक्षण दिलाने के निर्देष दिए और कहा कि जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर यह प्रषिक्षण तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर तक दें, ताकि लोगों को इसकी जानकारी रहे। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में एक अतिरिक्त वंेटिलेटर की व्यवस्था करने तथा पोर्टेबल एक्सरे की व्यवस्था करने के निर्देष दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देष दिए कि सेनेटाइजर व मास्क विक्रय कालाबाजारी न हो यह सुनिष्चित करें। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को बस स्टेण्ड, सब्जी मण्डी, साप्ताहिक हाट बाजार जैसे भीडभाड वाले स्थानों पर सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव कराने के लिए भी कहा।
No comments:
Post a Comment