AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 16 March 2020

गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

खण्डवा 16 मार्च, 2020 - आगामी दिनों में गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ होने वाला है। उपार्जन केन्द्रों के लिए निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं हर उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जायें। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर अपने क्षेत्र में होने वाले उपार्जन कार्य की नियमित समीक्षा करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में खाद्य एवं सहकारिता विभाग के साथ साथ उपस्थित एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर इंटरनेट सुविधायुक्त कम्प्यूटर, जनरेटर, कुर्सी टेबल, शौचालय, परखी, बेनर, तिरपाल, पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित ट्रांसपोर्टर्स की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक समझाइश दे दें। बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम व नापतौल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी ट्रांसपोर्टर्स, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व एसडीएम की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए जायें। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी एसडीएम से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में बारदाने के पर्याप्त भण्डारण का ध्यान रखें तथा सुनिश्चित करें कि आगामी एक सप्ताह के लिए बारदाने का स्टॉक हमेशा उपलब्ध रहे, ताकि खरीदे गए गेहूं के परिवहन कार्य में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला को निर्देश दिए कि सभी उचित मूल्य की दुकानों  से रियायती मूल्य पर वितरित किया जाने वाला खाद्यान्न आगामी 3 माह के लिए अग्रिम के रूप में उपभोक्ताओं को वितरित किया जाये, ताकि गोदाम खाली हो सके एवं उनका उपयोग उपार्जन कार्य में किया जा सके। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अपने कार्यालयों में उपार्जन कार्य से संबंधित नियंत्रण कक्ष अवश्य स्थापित करायें। सभी उपार्जन केन्द्रों पर अग्नि शमन यंत्र, तौल कांटे की व्यवस्था हमेशा रहे। 

No comments:

Post a Comment