अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
खण्डवा 8 मार्च, 2020 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला अस्पताल के नए भवन के ए ब्लॉक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, कार्यालयीन स्टॉफ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सम्मिलित हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने कहा कि कुपोषण निवारण के लिए जरूरी नही कि महंगी सामग्री का सेवन किया जाये, बल्कि पत्तेदार सब्जियां , गुड़, चना, मूंगफली जैसी सस्ती सामग्री भी कुपोषण दूर करने में कारगर सिद्ध होती है।
क्षेत्रीय विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की षिक्षा अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिला पढ़ेगी तो पूरे परिवार को वह पढ़ा लेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन सिंह ने भी महिलाओं की षिक्षा का महत्व बताया तथा कहा कि महिलाओं व बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि आदिवासी विकासखण्ड खालवा में महिलाओं व बच्चों का कुपोषण दूर हो। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें कुपोषण को दूर करने के लिए पौष्टिक व्यंजन शामिल थे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं और खेल के क्षेत्र में और सामाजिक क्षेत्र में को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर परामर्श दिया गया एवं क्विज कंपटीशन भी रखा गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंषुबाला मसीह द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी खण्डवा शहरी श्रीमती पूजा राठौर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानीय जनों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment