AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 23 March 2020

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय प्रबंधन समिति गठित

कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय प्रबंधन समिति गठित

खण्डवा 23 मार्च, 2020 - कोरोना वायरस कोविड-19 के संभावित प्रकोप से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये खण्डवा जिले में प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल के साथ साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे, अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संजय दादु, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, आर.एम.ओ. डॉ. शक्ति सिंह राठौड़ एवं जिला एपिडिययोलॉजिस्ट आई.डी.एस.पी. डॉ. योगेश शर्मा को शामिल किया गया है। इस समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, रेल्वे के सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. सुमन, एआरटीओ श्री जगदीश बिल्लौरे व पीआरओ श्री बृजेन्द्र शर्मा को भी शामिल किया गया है। यह समिति कोविड-19 की जिले में स्थिति की नियमित समीक्षा करेंगे। अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि समिति की बैठक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे एवं रात्रि 7 बजे होगी।

No comments:

Post a Comment