AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 8 March 2020

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

खण्डवा 8 मार्च, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने रविवार को जिला अस्पताल की ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष तथा अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने निर्देष दिये कि मरीजों को दवाई प्राप्त करने में होने वाली परेषानी को कम करने के लिए एक अतिरिक्त काउंटर प्रारंभ किया जायें। उन्होंने डीईआईसी निर्माण के लिए नर्सिंग छात्रावास के पास उपलब्ध जमीन पर करने को कहा। साथ ही कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला अस्पताल परिसर में बने आवास भवनों को जिला अस्पताल में चिकित्सक और पेरामेडिकल स्टॉफ को आवंटित करने के निर्देष भी दिये गये। निरीक्षण के समय जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, मेडिकल कॉलेज खंडवा के प्रोफेसर डॉ. महेष अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment