महिला दिवस पर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न
खण्डवा 8 मार्च, 2020 - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं के लिए जिला प्रषासन व महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला अस्पताल परिसर खंडवा में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम व स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल , खंडवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने स्वास्थ्य षिविर का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थित किषोरी बालिकाओं और कम वज़न वाले बच्चों की माताओं से मिलकर उनसे स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की। स्वास्थ्य शिविर में 62 बच्चे 20 महिलाएं और 30 किशोरी बालिकाओं का पंजीयन किया गया और उनके स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं एवं किषोरियों बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार डॉ. लक्ष्मी डूडवे, डॉ. रष्मि कौषल, डॉ. षिषु रोग विषेषज्ञ डॉ. भूषण क्षीरसागर आदि चिकित्सकों द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, मेडिकल कॉलेज खंडवा के प्रोफेसर डॉ. अग्रवाल उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment