AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 12 March 2020

परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच में 96027 रू. का राजस्व वसूला

परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की जांच में 96027 रू. का राजस्व वसूला

खण्डवा 12 मार्च, 2020 - अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि अवैध परिवहन माफियां एवं टेक्स डिफाल्टर वाहनों से बकाया वसूली के लिए सघन चैकिंग अभियान इन दिनों जारी है। इस अभियान के तहत परिवहन कार्यालय खण्डवा द्वारा बुधवार को दो बकाया यात्री वाहनों से सम्पर्क किया गया, जिसमें एक बकायादार से मोटरयान कर की बकाया राशि 82715 रूपये जमा कराई गई। इसके अलावा एक अन्य यात्री बस से मोटरयान कर के रूप में 13312 रू. जमा कराये गए। इस प्रकार कुल 2 यात्री वाहनों से कुल 96027 राजस्व वसूला गया।

No comments:

Post a Comment